Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

'परम सुंदरी' की कमाई में आई भारी गिरावट

29 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद से कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

04 Sep 2025

'परम सुंदरी' की कमाई में आई भारी गिरावट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'परम सुंदरी' को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं। 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद से कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब छठे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो अब तक के सबसे कम हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'परम सुंदरी' ने रिलीज के छठे दिन 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 37.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बता दें, फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 9.25 करोड़ रुपये हो गया। तीसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

'परम सुंदरी' में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आई है, जिसकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। इनके अलावा फिल्म में रेन्जी पणिक्कर, सिद्धार्थ शंकर, मनजोत सिंह, संजय कपूर और इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखे हैं। 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है, जबकि इसके निर्माता दिनेश विजान हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'परम सुंदरी' की कमाई में आई भारी गिरावट
29 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, ले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News